Important Sawan Worship Rules: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल सावन महीने की शुरुआत कल यानी 30 जुलाई 2026 से हो रही है. सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शास्त्रों के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और माता पार्ती पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं.
इस दौरान अगर कोई भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से उनकी आराधना करता है, तो भगवान शंकर प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देते हैं. लेकिन सावन के महीने में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें करने की मनाही है.अगर आप भूलकर भी सावन महीने में ये गलतियां करते हैं, तो भगवान शिव आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं और आप उनके आशीर्वाद से वंचित रह जाएंगे.
सावन महीने में किन चीजों का सेवन न करें
शास्त्रों के अनुसार, सावन के इस पवित्र महीने में लहसुन, प्याज, मांस, मछली और अंडे जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, शराब या किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखनी चाहिए. यदि आप इस महीने में सात्विक जीवनशैली अपनाते हैं, तो भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा.
भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें
सावन के महीने में भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं. इस दौरान वे अनजाने में शिवलिंग पर कुछ भी चढ़ा देते हैं. लेकिन धर्मग्रंथों के अनुसार, कुछ चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने की मनाही है. आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर किन चीजों को नहीं चढ़ाना चाहिए.
- शिवलिंग पर हल्दी या कुमकुम कभी नहीं चढ़ाना चाहिए.
- शिव जी की पूजा में तुलसी के पत्तों का उपयोग वर्जित है.
- भगवान शिव को केतकी के फूल चढ़ाने की साफ मनाह है.
- खंडित या कटे-फटे बेलपत्र शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ा.
तांबे के बर्तन से दूध न चढ़ाएं
शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन कभी भी तांबे के लोटे या बर्तन से शिवलिंग पर दूध नहीं चढ़ाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में दूध रखने से वह विषैला हो जाता है. इसलिए दूध हमेशा पीतल, चांदी या स्टील के बर्तन से ही चढ़ाएं.
तेल न लगाए और दाढ़ी-बाल न बनवाएं
शास्त्रों में कहा गया है कि सावन के महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए. खासकर रविवार के दिन किसी भी तरह के तेल से मालिश नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा, शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस महीने में बाल न कटवाएं और न ही पुरुष अपनी दाढ़ी बनवाएं.
ये भी पढ़ें-Guru Purnima 2026: आज है गुरु पूर्णिमा, अगर नहीं है कोई गुरु, तो इन देवताओं की करें पूजा
सावन महीने में जीव-जन्तु को परेशान न करें
सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस महीने में किसी भी जीव-जंतु को बिना किसी खास वजह के परेशान नहीं करना चाहिए. खासक सांप को सावन के महीने में बिल्कुल न मारें, बल्कि उसे लाठी या डंडे के सहारे दूर भगा दें.
