Shani Gochar 2026: सितंबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है. इस दौरान कर्मफल देने वाले शनि देव कुछ राशियों के जातकों की परीक्षा ले सकते हैं. खासतौर पर मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों को इस महीने धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सितंबर में नि की दृष्टि सिंह राशि के स्वामी सूर्य और मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध पर पड़ने वाली है. इसका असर इन तीनों राशियों के काम, फैसलों, धन और मानसिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और इस महीने बुध पर शनि का प्रभाव रहने की वजह से मानसिक दबाव या उलझन महसूस हो सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें. नौकरी या कारोबार में सहकर्मियों और अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार पर ध्यान दें. कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच विरोधी संबंध माना जाता है. ऐसे में सितंबर का महीना सिंह राशि वालों के लिए धैर्य की परीक्षा ले सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है और ऑफिस में सेनीयर लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ दिक्कत आ सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं. शनि के प्रभाव के कारण इस महीने रोजमर्रा के कामों में देरी या कुछ बाधाएं आ सकती हैं. आपकी बनाई हुई योजनओं को पूरा होने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें-मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश, कल से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
शनि के प्रभाव को कम करने के आसान उपाय
शनिवार को दान करें: काले तिल, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान करें.
पीपल की पूजा करें: शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
हनुमान जी की पूजा करें: मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
