Holi 2026: आज देशभर में होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि खुशियों, सकारात्मक सोच और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. होली हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और सच्ची भक्ति की शक्ति का संदेश देती है. इस दिन लोग आपसी मनमुटाव भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गले मिलते हैं और रिश्तों में मिठास घोलते हैं. यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है.
वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्व
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी होली का अपना महत्व है. यह वह समय होता है जब मौसम सर्दी से गर्मी की ओर बदलता है. ऐसे में रंगों, संगीत और उत्सव के माहौल से लोगों का मानसिक तनाव कम होता है और मन में उत्साह व प्रसन्नता का संचार होता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन अलग-अलग रंगों का प्रयोग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है. इसलिए कई लोग अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलना शुभ मानते हैं.
मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लिए शुभ रंग
- ज्योतिष के मुताबिक मेष राशि के लोगों के लिए पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है. यह रंग भाग्य को मजबूत करने और सफलता के अवसर बढ़ाने में सहायक माना जाता है. वृषभ राशि के जातकों को नीले रंग से होली खेलने की सलाह दी जाती है, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बढ़ती है. मिथुन राशि वालों के लिए भी नीला रंग लाभकारी माना गया है, जो करियर में प्रगति और बाधाओं को दूर करने में मदद करता है.
कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए शुभ रंग
- कर्क राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है, जिससे भाग्य का साथ मिलता है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. सिंह राशि के जातकों के लिए लाल रंग अच्छा माना गया है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव कम करने में सहायक माना जाता है. कन्या राशि के लोगों को सफेद रंग या चंदन से होली खेलना लाभकारी माना गया है, जिससे जीवन में स्थिरता आती है और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शुभ रंग
- तुला राशि के लिए हरा रंग शुभ माना गया है, जो सकारात्मक बदलाव और भाग्य के सहयोग का संकेत देता है. वृश्चिक राशि के लोग सफेद रंग, चंदन या सुगंधित रंगों से होली खेलें तो इसे शुभ माना जाता है, जिससे जीवन की बाधाएं कम हो सकती हैं. धनु राशि के जातकों के लिए गुलाबी रंग अच्छा माना गया है, जो रिश्तों में मधुरता बढ़ाने और वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम करने में सहायक माना जाता है.
मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ रंग
- मकर राशि वालों के लिए हरा रंग लाभकारी बताया गया है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है. कुंभ राशि के लोगों को सफेद या सिल्वर रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है. वहीं मीन राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग शुभ माना गया है, जो रिश्तों में आ रही दूरियों को कम करने और मन में सकारात्मकता बनाए रखने में मददगार माना जाता है.
ये भी पढे़ं- Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में कब से शुरू है चैत्र नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
