Vistaar NEWS

Six Planets Alignment: आसमान में सजेगी ग्रहों की महफिल, 28 फरवरी को एक साथ दिखाई देंगे छह ग्रह

Six Planets Alignment

आसमान में एक साथ दिखाई देंगे छह ग्रह

Six Planets Alignment: साल 2026 का दूसरा महीना यानी फरवरी कई मायनों में खास रहने वाला है. एक तरफ जहां इस महीने प्राकृतिक बदलाव देखने को मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ महीने के अंत में एक दुर्लभ आकाशीय घटना भी देखने को मिलेगी. खगोल विशेषज्ञों के अनुसार, महीने की आखिरी तारीख यानी 28 फरवरी 2026 को सूर्यास्त के बाद पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे, जिससे आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखाई देगा. नासा और अन्य खगोल विशेषज्ञों के अनुसार, यह दुर्लभ दृश्य फरवरी के अंत से मार्च के शुरुआती दिनों तक आसमान में बना रहेगा. आपको यह अद्भुत संयोग जरूर देखना चाहिए, क्योंकि शाम के समय ऐसे नजारे कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं.

कौन से ग्रह कैसे दिखेंगे?

कब और किस समय एक साथ सभी ग्रह दिखेंगे?

कैसे दिखेगा शानदार नजारा?

28 फरवरी को चंद्रमा अपनी पूरी चमक के साथ बृहस्पति के करीब मौजूद रहेगा, जिसका तेज प्रकाश यूरेनस और नेपच्यून जैसे धुंधले ग्रहों को देखना कठिन बना सकता है. बुध और नेपच्यून क्षितिज के बहुत नीचे होने के कारण ऊंची इमारतों या पहाड़ों की ओट में छिप सकते हैं, इसलिए किसी खुले स्थान पर जाकर देखें. इसके अलावा, बादलों या धुंध की स्थिति में ग्रहों का नजारा साफ नहीं दिख सकता है.

यह अलाइनमेंट क्या है?

यह नजारा वास्तव में एक ऑप्टिकल इल्यूजन है. हालांकि पृथ्वी से देखने पर ग्रह एक कतार में सजे नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में वे सूर्य की अलग-अलग कक्षाओं में अंतरिक्ष में दूर-दूर तक फैले होते हैं. ब्रह्मांड का ऐसा अद्भुत संयोग, जहां शाम के समय एक साथ छह ग्रह दिखाई दें, कई सालों में एक बार ही बनता है. यह खगोलीय घटना इसलिए खास है क्योंकि यह ग्रहों के एक काल्पनिक सीधी रेखा में होने का आभास कराती है.

ये भी पढ़ें-Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी पर इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

इस संयोग में मंगल ग्रह क्यों नहीं शामिल?

सोशल मीडिया पर सात ग्रहों और मंगल की मौजूदगी वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इस कतार में केवल छह ग्रह ही शामिल होंगे. मंगल वर्तमान में सुबह के आकाश में दिखाई देगा, न कि शाम की इस कतार में.

Exit mobile version