Vistaar NEWS

Surya Gochar 2026: सूर्य केतु के प्रभाव में अगले एक महीने इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें क्या हो सकता है असर

Sun Transit 2026

सूर्य गोचर 2026

Surya Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार, 17 अगस्त को सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश किया और मघा नक्षत्र में गोचर किया. मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और सिंह राशि में पहले से केतु की स्थिति होने के कारण सूर्य पर केतु का प्रभाव माना जा रहा है. ज्योतिषविदों के मुताबिक, 17 सितंबर तक सूर्य केतु के प्रभाव में रहेंगे. इसके बाद सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और केतु के प्रभाव से बाहर आ जाएंगे. इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का मघा नक्षत्र में जाना करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. ऑफिस में सीनियर अधिकारियों या बॉस के साथ बहस करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. गुस्से या जल्दबाजी में लिया गया कोई बड़ा निर्णय आगे परेशानी पैदा कर सकता है.अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या कारोबार में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य की यह स्थिति अष्टम भाव से जुड़ी मानी जा रही है. इस वजह से इस अवधि में यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखना जरूरी होगा. किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है. कोर्ट-कचहरी, सरकारी काम या जरूरी डॉक्युमेंट्स से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधते समय अपनाएं ये अचूक उपाय, भाई का चमकेगा भाग्य

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर सप्तम भाव से संबंधित माना जाता है. यह भाव जीवनसाथी, विवाह और साझेदारी से जुड़ा होता है. ऐसे में इस दौरान पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं. अहंकार या गुस्से में कोई बात कहने से बचें और रिश्तों में बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने की कोशिश करें. कारोबार करने वाले लोगों को भी पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी चाहिए.

Exit mobile version