Vistaar NEWS

Vastu Tips: क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं ये 5 चीजें? हो जाएंगे कंगाल, आज ही निकालें बाहर

Vastu tips for refrigerator

फ्रीज में भूलकर भी इन चीजों को न रखें

Vastu Tips: आज फ्रिज हर घर की जरूरत है जिसमें हम सुबह के दूध से लेकर रात का खाना तक रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज सिर्फ एक मशीन नहीं है बल्कि यह घर की सेहत, सुख-समृद्धि और पैसों की स्थिति से भी जुड़ा है. अगर फ्रिज साफ, व्यवस्थित और सही चीजों से भरा हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. वहीं फ्रिज में गंदगी, खराब खाना या फालतू सामान रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. इसलिए घर का माहौल और स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमें यह जानना जरूरी है कि फ्रिज का सही इस्तेमाल कैसे करें और उसमें क्या रखने से बचें.

बासी भोजन

क्या करें- हमेशा ताजा भोजन करने का प्रयास करें. फ्रिज में 2 से 3 दिन से अधिक पुराना भोजन न छोड़ें. खराब हो चुका सामान तुरंत फेंक दें.

खाली बोतलें और डिब्बे

क्या करें- खाली हो चुके डिब्बों और बोतलों को फ्रिज से तुरंत बाहर निकालें. फ्रिज में सिर्फ काम की चीजें ही रखें और इसे जरूरत से ज्यादा न भरें.

सड़े-गले फल और सब्जियां

अगर फ्रिज में खराब हो चुके फल या सब्जियां पड़ी रहती हैं, तो इससे घर का माहौल खराब होता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि सड़ा हुआ खाना तरक्की को रोकता है और घर में परेशानियां लाता है.

क्या करें-हर हफ्ते फ्रिज को साफ करें और सब्जियों की जांच करें. गली-सड़ी चीजों को निकालकर तुरंत कचरे में डालें. फ्रिज में हमेशा ताजी और हरी सब्जियां रखना अच्छा होता है.

क्या फ्रीज में दवाइयां रखना चाहिए?

क्या करें- फ्रिज में सिर्फ वही दवाइयां रखें जिनकी सच में जरूरत हो. जिन दवाइयों की तारीख निकल चुकी है, उन्हें हटा दें. सभी दवाइयों को एक अलग छोटे डिब्बे में समेटकर रखें.

ये भी पढ़ें-क्या आप भी इस दिशा में सिर रखकर सोते हैं? बढ़ सकती है आर्थिक तंगी, सद्गुरु ने बताई सही दिशा

काटकर रखे गए फल और सब्जियां

समय बचाने के चक्कर में बहुत से लोग फल और सब्जियों को पहले से ही काटकर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं. वास्तु के नियमों के अनुसार, कटे हुए फल-सब्जियां अपनी नेचुरल अच्छाई और सकारात्मक ऊर्जा खो देते हैं. हवा के संपर्क में आने से इनके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं.

क्या करें-फल और सब्जियों को खाने या पकाने के तुरंत पहले ही काटें. इन्हें काटकर लंबे समय तक फ्रिज में रखने से बचें.

Exit mobile version