मेष राशिफल :
आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आप अपने किसी बड़े निवेश पर पूरा फोकस बनाए रखें. विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी बढ़ने से आसानी से पूरा कर पाएंगे. मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे.
वृष राशिफल :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको साझेदारी में किसी काम में बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ना होगा और आपको आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे. आप सहजता से किसी काम को करेंगे, तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है. बहुमुखी प्रदर्शन आज आपका बना रहेगा. व्यापार में आप किसी पर अधिक विश्वास न करें, नहीं तो वह आपके उस विश्वास को तोड़ सकता है. आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते निपट सकता है.
मिथुन राशिफल :
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है और आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा. व्यापार के दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहेगा, जिसके कारण आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को भी तेजी से करेंगे, लेकिन आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी होगी. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन इससे आपका धन खर्च बढ़ेगा.
कर्क राशिफल :
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम-गरम रहने वाला है. आप अपनी चल रही समस्याओं को योग व व्यायाम के द्वारा काफी हद तक दूर करने में सफल रहेंगे और कारोबार में यदि लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज कुछ सुधार आएगा. आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में गलत योजना में धन न लगाएं. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे. आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और संतान से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं.
सिंह राशिफल :
आज आपको शीघ्रता या भावुकता में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा और परिजनों के साथ प्रेम व स्नेह के साथ आप दिन बिताएंगे. आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें. कुछ सरकारी योजनाओं में धन लगाने से पहले आप उनके नीति व नियमों को अवश्य जानें. आपको लाभ अधिक होने से आप प्रसन्न रहेंगे और कुछ मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं. सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे.
कन्या राशिफल :
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को अत्यधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलती दिख रही है. आप लोगों पर भरोसा बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी. आपके अंदर सक्रियता की भावना बनी रहेगी. आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज न करें, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है. आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं.
तुला राशिफल :
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने खानपान में संतुलित आहार सम्मिलित करें. आप अपने कामों की एक सूची बनाएं, तभी आप उन्हें समय रहते निपटा पाएंगे. आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को नहीं करना है. आप कोई काम माता-पिता से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार में छोटे सदस्यों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा.
वृश्चिक राशिफल :
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है. घूमने-फिरने के दौरान आप किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा न करें. लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को धन उधार दे सकते हैं. परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज जीत मिल सकती है. आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे. एक नौकरी के साथ-साथ आपको किसी दूसरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन आपको अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा.
धनु राशिफल :
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी में न पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है और व्यवसाय संबंधी योजनाओं पर आप पूरा ध्यान देंगे. आपकी कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुई थीं, तो आप उनकी शुरुआत कर सकते हैं. किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें. आपको कुछ नए संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा. विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.
मकर राशिफल :
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी मांगलिक उत्सव में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा. कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा.
कुंभ राशिफल :
आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा. घर-परिवार में आपकी बातों का मान रखा जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों में सुधार होगा. आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी. आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने पर भी पूरा जोर देंगे. यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम आपकी बिना सहमति के हो, तो भी आप उसमें कुछ नहीं कहेंगे और आपकी वाणी व व्यवहार को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा.
मीन राशिफल :
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है. आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे. आपके कुछ रुके हुए कामों को भी गति मिलेगी. सूझबूझ दिखाकर यदि आप किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. दान-धर्म के कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे और आपका कार्यक्षेत्र में काम पूरा होने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा.
ये भी पढे़ं- Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
