Closed Windows Vastu Effects: घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने को कहा जाता है. इनमें घर की खिड़कयों से जुड़े नियम भी शामिल हैं. वास्तु के अनुसार खिड़कियों के सही इस्तेमाल से घर की ऊर्जा पर असर पड़ता है. अगर आपके घर कि खिड़कियां ज्यादातर समय बंद रहती हैं, तो यह आदत वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं मानी जाती.
बंद खिड़कियों से बढ़ती है नकारात्मकता
- लंबे समय तक खिड़कियां बंद रखने से घर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है.
- वास्तु के अनुसार इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जिसका असर पूरे माहौल पर पड़ता है.
- आर्थिक परेशानी, पारिवारिक तनाव और सेहत से जुड़ी दिक्कतों की भी इससे जोड़कर देखा जाता है.
- वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. वास्तु शास्त्र में घर के अंदर ऊर्जा के प्रवाह को बहुत महत्व दिया जाता है.
- माना जाता है कि खिड़कियां लंबे समय तक बंद रहने से ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है और वास्तु दोष बन सकता है. इसलिए दिन में कुछ समय के लिए खिड़कियां जरूर खोलनी चाहिए.
- गंदी खिड़कियां और भारी पर्दों से बचेंसिर्फ खिड़क खोलना ही कफी नहीं है, उसकी सफाई भी जरूरी है.
- धूल-मिट्टी से भरी खिड़कियां धूप और हवा को रोक देती हैं. वहीं खिड़कियों पर बहुत भारी पर्दे लगाने से भी रोशनी और हवा का रास्ता बंद हो जाता है.
- हल्के पर्दे बेहतर माने जाते हैं, जिनसे हवा और रोशनी आसानी से अंदर आ सके.
सेहत पर भी पड़ता है असर
सुबह के समय खिड़कियां खोलने से घर में ताजी हवा और धूप आती है, जिससे कमरे का माहौल अच्छा रहता है. लगातार बंद कमरों में हवा नहीं आती, जिससे सेहत और सफाई दोनों पर असर पड़ता है. इसलिए घर में वेंटिलेशन बहुत जरूरी है.
