Vistaar NEWS

Vastu Tips For Home: नए शहर में किराए का घर लेने जा रहे हैं? सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम

Vastu Tips For Home

घर के लिए वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Home: आज के दौर में कमाने, पढ़ाई करने या किसी नई जगह पर नया व्यवसाय शुरू करने के लिए लोग अपने घर-गांव से दूर शहरों में रहते हैं. शहरों में खुद की जमीन और मकान न होने के कारण लोग किराए के मकान में रहकर अपना जीवन-यापन करते हैं. जरूरत पड़ने पर भी किराएदार घर में अपनी मर्जी से कोई निर्माण या बदलाव नहीं करा सकते, जिसके कारण कई बार उन्हें बार-बार कमरा बदलना पड़ता है और वे काफी परेशान हो जाते हैं.

इसलिए, जब भी आप अपने गांव से दूर शहर में कोई मकान खरीदें या किराए पर लें, तो वास्तु शास्त्र द्वारा बताए गए कुछ खास नियमों का पालन जरूर करें. इससे न केवल घर में सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि शारीरिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक लाभ भी होता है.

किराए के मकान में सुख-शांति के लिए क्या करें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए शहर में किराए का कमरा लेते समय इन बातों का ध्यान रखे.

मकान में प्रवेश करते समय न करें ये गलतियां

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान मृत्यु होने पर क्या तुरंत किया जा सकता है अंतिम संस्कार? जानिए शास्त्रों का मत

किराए के मकान को अपना घर समझें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किराए के मकान में हमेशा साफ-सफाई रखें और खुशनुमा वातावरण बनाए रखें. इसके अलावा, पूजा स्थल पर हनुमान जी का चित्र या मूर्ति स्थापित करें और नियमित रूप से उनकी आराधना करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगरबत्ती हमेशा उत्तर-पश्चिम कोने में ही जलाएं.साथ ही एक जिम्मेदार किराएदार के रूप में यह आपका कर्तव्य है कि आप मकान की सुरक्षा और रखरखाव का पूरा ध्यान रखें.

Exit mobile version