Vistaar NEWS

Vastu Tips Navratri: नवरात्र से पहले घर से निकाल दें ये 5 चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Vastu Tips 2026

नवरात्रि से पहले घर से हटा लें ये चीजें

Navratri Vastu Tips: नवरात्र का पवित्र त्योहार आने वाला है. ऐसे में हर कोई अपने घर की साफ-सफाई में लग जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ घर की धूल मिट्टी साफ करना ही काफी नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ टूटी-फूटी और बेकार चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ती हैं. इससे मां दुर्गा और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि नवरात्र पर माता रानी आपके घर आएं और घर में सुख समृद्धि बनी रहे, तो इन 5 चीजों को तुरंत घर से बाहर निकाल दें.

सूखी तुलसी और कांटेदार पौधे

    तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसे तुरंत हटा दें. क्योंकि सूखा हुआ पौधा घर में गरीबी और नकारात्मकता लाता है. इसके अलावा घर के अंदर कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे भी नहीं रखने चाहिए.

    टूटी हुई मूर्तियां

      पूजा घर में कभी भी देवी देवताओं कि खंडित मूर्ति या फटी हुई तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है और पूजा का फल भी नहीं मिलता है.

      टूटी या बहुत पुरानी झाड़ू

        झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. घर में टूटी हुई या बहुत पुरानी झाड़ू रखने से आर्थिक तंगी आती है.

        एक्सपायरी दवाइयां और टूटे हुए बर्तन

        घर में एक्सपायरी हो चुकी दवाइयां, पुराने कागज, चटके हुए बर्तन या टूटा हुआ कांच बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. इन चीजों से घर में बीमारी और मानसिक तनाव बढ़ता है.

        ये भी पढ़ें-Vastu Tips: क्या आपके घर की खिड़कियां भी रहती हैं बंद? तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

        बंद घड़ी और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

          घर में बंद पड़ी घड़ी अशुभ मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी से आपका अच्छा समय रुक जाता है. इससे घर के लोगों में आलस बढ़त है. साथ ही खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान भी तरक्की में बाधा डालते हैं.

          Exit mobile version