Vistaar NEWS

क्या तीसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन? BCCI ने इंजरी पर दिया अपडेट

ISHAN KISHAN

ईशान किशन

IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. पहले मैच के दौरान मांसपेशियों में खिचाव आने के कारण किशन दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे. अब वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले बीसीसीआई ने ईशान की इंजरी पर अपडेट दिया है. बीसीसीआई ने बताया कि ईशान अच्छे से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.

तीसरे टी20 मैच से बाहर हुए ईशान किशन

बीसीसीआई ने एक्स पर एक रिलीज जारी कर बताया कि ईशान किशन अपने लो ग्रेड राइटर एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं. उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच ले दौरान लगी थी. उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है. ऐसे में वह 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है. कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मैच के लिए टीम के साथ बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी को मिला था मौका

इंजरी के कारण दूसरे टी20 मैच से ईशान किशन के बाहर होने पर वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. हालांकि उस मैच में वैभव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे.

2-0 से भारत आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. क्राइस्टचर्च में खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया की नजर 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे मैच पर होगी जहां भारत इस मुकाबले को जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा.

Exit mobile version