न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है.
TEAM INDIA

टीम इंडिया

Team India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. क्राइस्टचर्च में खेला गया यह मैच भारत के लिए बेहद खास रहा. क्योंकि मेंस टी20 इंटरनेशनल में यह भारत का 300वां मुकाबला रहा. इसी के साथ टीम इंडिया 300 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. वहीं, टी20I में यह भारत की 200वीं जीत रही.

भारत ने 200 मैच जीतकर रचा इतिहास

टीम इंडिया ने साल 2006 से 2026 के बीच अब तक कुल 300 मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें से टीम ने 200 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 83 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और 7 मुकाबले टाई रहे. 10 मुकबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं, पाकिस्तान ने तो 304 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 176 मैच जीते. यानी भारत जीत के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे है.

यह भी पढ़ें: 26 मैच, 26 जीत…T20 के चेज मास्टर बने तिलक वर्मा, नाबाद रहते हुए बनाया अनोखा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड काफी पीछे

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने 135 मैच जीते हैं. वहीं 129 जीत के साथ साउथ अफ्रीका चौथे और इंग्लैंड 128 जीत के साथ पांचवें पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 127 मैच जीते हैं. इसके अलावा युगांडा ने 131 मैचों में 101 जीत दर्ज की हैं. वहीं, अफगानिस्तान के नाम 99 जीत दर्ज हैं. सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत सबसे आगे है.

तिलक-नीतीश की शानदार पारी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक ने इस मैच में 26 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, दूसरे छोर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें