Vistaar NEWS

IPL में सबसे धीमे शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में किंग कोहली का भी नाम

IPL

आईपीएल

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे तेज़ और रोमांचक टी20 लीग माना जाता है, जहां बल्लेबाज आमतौर पर ताबड़तोड़ अंदाज में तेजी से रन बनाते हैं. लेकिन इस हाई-स्कोरिंग टूर्नामेंट में कुछ ऐसे शतक भी देखने को मिले हैं, जो काफी धीमी गति से बने. आज हम आपको ऐसे ही 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे धीमे शतक जड़े हैं.

IPL में सबसे धीमे शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली

आईपीएल इतिहास के सबसे धीमे शतकों की सूची में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में शतक जड़ा था. इस पारी को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी, क्योंकि टी20 में इतनी धीमी सेंचुरी कम ही देखने को मिलती है.

यह भी पढ़ें: 15 साल की बल्लेबाज ने रचा इतिहास, फैनी उटागुशिमानिंदे ने T20I डेब्यू पर ठोका शतक

2. मनीष पांडे

इस लिस्ट में दूसरा नाम मनीष पांडे का है, जिन्होंने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर के खिलाफ 67 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला शतक भी था.

3. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में तीसरा नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. उन्होंने 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया था.

4. डेविड वॉर्नर

इस लिस्ट में चौथे नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम आता है. उन्होंने साल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली थी.

5. जोस बटलर

इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का है. उन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था.

Exit mobile version