15 साल की बल्लेबाज ने रचा इतिहास, फैनी उटागुशिमानिंदे ने T20I डेब्यू पर ठोका शतक

Fanny Utagushimanindhe: रवांडा की 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया है.
फैनी उटागुशिमानिंदे

फैनी उटागुशिमानिंदे

Fanny Utagushimanindhe: रवांडा की 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस टी20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ दिया है. फैंस टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है.

15 साल की फैनी उटागुशिमानिंदे ने डेब्यू में जड़ा शतक

शुक्रवार को घाना के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में फैनी ने महज 65 गेंदों में नाबाद 111 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 17 चौके शामिल रहे. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने घाना के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और लगातार रन बटोरती रहीं. उनकी इस तूफानी पारी के बदौलत रवांडा ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 210 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: RCB को लेकर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- अगले 2 साल में जीत सकती है 2 और IPL ट्रॉफी

ऐसा करने वाली बनी पहली महिला खिलाड़ी

इस शतक के साथ फैन उटागुशिमानिंदे टी20 इंटरनेशनल के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले विमेंस टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की करने रोल्टन के नाम था, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन की पारी खेली थी. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलोका के नाम दर्ज था, जिन्होंने 16 साल की उम्र में माली के खिलाफ शतक लगाया था.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

फैन उटागुशिमानिंदे की नाबाद 111 रन की पारी के बदौलत रवांडा ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 210 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाना के बल्लेबाज रवांडा के गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आई. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना सकी और इस तरह रवांडा ने यह मुकाबला 122 रन से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें