Vistaar NEWS

IPL 2023 में MS DHONI के साथ CSK प्लेयर ने की थी बदतमीजी, फिर भी माही ने किया माफ

MS

एमएस धोनी

CSK Player Abused Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया में उनकी शानदार कप्तानी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. मैदान पर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी माही खुद को कूल रखना जानते हैं और शायद इसीलिए वह कैप्टन कूल के नाम से मशहूर हैं. धोनी अब आईपीएल से भी रिटायर्ड हो गए हैं, उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. उनके संन्यास के बाद उनकी कप्तानी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

दरअसल हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने धोनी के साथ बदतमीजी की थी, इतना ही नहीं, उस खिलाड़ी ने माही को अपशब्द भी कहे थे, लेकिन इसके बावजूद धोनी ने उसे टीम में बनाए रखा.

CSK खिलाड़ी ने धोनी के साथ की थी बदसलूकी

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि यह मामला उस सीजन का है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार आईपीएल खिताब जीता था. उनके मुताबिक, आईपीएल 2023 के दौरान सीएसके के एक खिलाड़ी ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बदसलूकी की थी. उस खिलाड़ी ने धोनी को अपशब्द भी कहे थे. मामला इतना बढ़ गया था कि टीम के अन्य लोगों ने धोनी को उस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने तक की सलाह दे दी. हालांकि, माही ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. धोनी का मानना था कि अगर वे उस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर देते हैं, तो उसका करियर खराब हो जाएगा.

धोनी के फैसले ने जीता दिल

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, धोनी ने उस खिलाड़ी के व्यवहार को गलत माना, लेकिन इसके बावजूद उसे टीम में बनाए रखने का फैसला किया. उनके इस फैसले से सबका दिल जीत लिया. आकाश ने बताया कि धोनी का मानना था कि भले ही उस खिलाड़ी ने गलत व्यवहार किया हो, लेकिन वह टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा सकता है. हालांकि, इस पूरे मामले में खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है. यह पता नहीं चला है कि वह कौन सा खिलाड़ी था, जिसने धोनी के साथ बदसलूकी की थी.

Exit mobile version