साक्षी के बर्थडे पर MS DHONI के सामने रखी ड्रिंक ने खींचा ध्यान, 26 साल पहले ही भारत में हो चुकी है बंद

Sakshi Dhoni Birthday Viral Photo: साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो शेयर की है. इन तस्वीरों में उनके और धोनी के सामने रखी एक ड्रिंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
DHONI

एमएस धोनी

Sakshi Dhoni Birthday Viral Photo: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास ले लिया है. धोनी अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर नहीं आएंगे. आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपना मेंटर नियुक्त किया है. इन सब के बीच धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, बीते दिन 19 नवंबर को धोनी की पत्नी ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है. साक्षी के बर्थडे पर कपल ने पहाड़ों में एक यादगार शाम बिताई.

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो शेयर की है. इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं. हालांकि, उनके पोस्ट की आखिरी तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. इस फोटो में साक्षी, धोनी के साथ बैठी नजर आ रही हैं और दोनों के सामने ‘GOLD SPOT’ नाम की एक ड्रिंक रखी हुई है.

साक्षी के पोस्ट में दिखी ड्रिंक ने खींचा ध्यान

साक्षी धोनी ने अपना 38वां बर्थडे रांची के पतरातू लेक रिसॉर्ट और पहाड़ों में सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस खास सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें, वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इन फोटोस में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सनसेट व्यू वाली एक तस्वीर ने जिसमें कपल के सामने टेबल पर एक ड्रिंक रखी हुई है, जिसे पुरानी मशहूर कोल्ड ड्रिंक ‘GOLD SPOT’ बताया जा रहा है.

26 साल पहले ही भारत में हो चुकी है बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्ड स्पॉट भारत का एक बेहद लोकप्रिय ऑरेंज-फ्लेवर कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड था, जो 1952 में लॉन्च हुआ था. साल 1993 में कोका-कोला द्वारा इसे कब्जे में लेने के बाद, साल 2000 में इसे भारत में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया. खबरों की माने तो कोका कोला ने अपने ग्लोबल ऑरेंज ब्रांड फैंटा को आगे बढ़ाने के लिए गोल्ड स्पॉट का उत्पादन बन कर दिया था. 26 साल पहले बंद हो चुके इस पुराने ब्रांड की झलक धोनी की टेबल पर दिखने से लोगों में पुरानी यादें ताजा हो गईं हैं.

हर फॉर्मैट से संन्यास ले चुके हैं धोनी

अपने बर्थडे पार्टी पर साक्षी धोनी ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. पत्नी के जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था. 17 नवंबर 026 को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से घोषणा की गई कि धोनी अब बतौर खिलाड़ी मैदान में नजर नहीं आएंगे. आईपीएल 2027 के लिए सीएसके ने उन्हें अपना मेंटर चुना है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें