Aaryavir Sehwag 173 Runs: भारत के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से घूम मचा दी है. उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तूफानी बल्लेबाजी कर रनों की बौछार कर दी. 16 अक्टूबर को दिल्ली अंडर 19 की ओर से खेलते हुए आर्यवीर ने 143 गेंदों में 173 रनों की कप्तानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 19 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121 का रहा.
आर्यवीर सहवाग ने खेली कप्तानी पारी
डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. आर्यवीर की 173 रनों की कप्तानी पारी के बदौलत दिल्ली की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 289 रन बनाए. आर्यवीर ने मुश्किल परिस्थितियों में मोर्चा संभाला और लंबी पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
आर्यवीर ने शांतनु यादव के साथ जोड़े 89 रन
आर्यवीर जब बल्लेबाजी के लिए आए तब दिल्ली ने 179 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. इसके बाद आर्यवीर ने शांतनु यादव के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े. इस मुकाबले में शांतनु ने नाबाद 27 रन की पारी खेली. आर्यवीर सहवाग की शानदार पारी को 46वें ओवर में श्रेष्ठ दुग्गल ने समाप्त किया. वहीं, चंडीगढ़ की ओर से रूपेश यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
कर्नाटक के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए थे आर्यवीर
इस मैच से पहले कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्यवीर सहवाग फ्लॉप साबित हुए थे. उस मैच में आर्यवीर महज 32 रन ही बना सके थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने 418 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की टीम 220 रनों पर ही सिमट गई थी. नतीजा यह रहा कि कर्नाटक ने यह मुकाबला 198 रनों से जीत लिया. पिछले मैच पर फ्लॉप होने के बाद चंडीगढ़ के खिलाफ आर्यवीर की 73 रनों की पारी खास रही.
