AB de Villiers on Virat Kohli: क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स की दोस्ती किसी से छिपी नहीं हैं. दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर आरसीबी के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं और मैदान के बाहर भी इनकई दोस्ती की खूब चर्चा हुई. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली से पहली मुलाकात के दौरान डिविलियर्स की उनके बारे में राय कुछ अलग थी? साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने विराट के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया.
पहली मुलाकात में विराट को लेकर क्या सोचते थे AB de Villiers?
दरअसल हाल ही में एक पॉडकास्ट में एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया कि शुरुआती दिनों में उन्हें विराट कोहली बेहद घमंडी और मगरूर लगते थे. प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने विराट के पहले इंप्रेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया कि हां, और मुझे लगता है कि बात से विराट भी सहमत होंगे. हालांकि, समय के साथ विराट को करीब से जानने के बाद उनकी सोच बदल गई.
Prakhar : “When you first met Virat Kohli, you thought he was cocky and arrogant. Is that true?” AB de Villiers: “Yes. I think he’ll agree with that.” “He came across as overly confident. He had a lot to prove when he was younger.” “You need that kind of confidence and self-belief to achieve great success.”
— The Prakhar Gupta Xperience (@pgxpodcast) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, 3 बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
विराट के आत्मविश्वास को गलत समझ लेते थे लोग
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डिविलियर्स ने साफ किया कि उनका यह बयान मजाकिया अंदाज में था. उन्होंने समझाया कि 19, 20, 21 साल की उम्र में विराट के अंदर कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा हुआ था.
डिविलियर्स ने बताया कि विराट के इसी आत्मविश्वास को लोग अक्सर गलत समझ लेते थे. डिविलियर्स के मुताबिक उस उम्र में टॉप लेवल पर सफलता हासिल करने के लिए खुद पर ऐसा भरोसा होना बेहद जरूरी भी होता है.
उम्र के साथ स्वभाव में आया बदलाव
पॉडकास्ट के दौरान एबी डिविलियर्स ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे विराट की उम्र बढ़ती गई और वह एक खिलाड़ी व इंसान के रूप में परिपक्व हुए, उनके स्वभाव में काफी बदलाव आया. शुरुआती दिनों में उनके पास साबित करने के लिए बहुत कुछ था, जिसके चलते उनका रवैया थोड़ा ज्यादा आक्रामक और ओवर-कॉन्फिडेंट नजर आता था.
