Vistaar NEWS

11 छक्के, 9 चौके…न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान, तीसरे T20 में 297.36 के स्ट्राइक रेट से कूटे 113 रन

ABHISHEK SHARMA

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma 3rd T20 Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. इस मैच में उन्होंने 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. टी20 इंटरनेशनल में यह अभिषेक का चौथा शतक रहा.

अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक

वेलिंग्टन में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरे अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. देखते ही देखते चौके-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. अपने इस तूफान के साथ अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी कीवी टीम, वैभव ने भी की खूब कुटाई, भारत का टी20 सीरीज पर कब्जा

पहली गेंद पर जड़े सबसे ज्यादा छक्के

टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने 7 बारयह कारनामा कर दिखाया है. इसी के साथ अभिषेक ने शफीकुल्लाह शिनवारी को पीछे छोड़ दिया हैं. जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर 6 बार छक्के जड़े हैं. इस मैच में भारतीय पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने 5 बार यह कारनामा कर दिखाया है.

T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक ने करीब तीन बार यह कारनामा कर दिखाया है. साल 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के जड़े थे. इसके अलावा इसी साल दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के जड़े थे. अब अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के जड़कर सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Exit mobile version