IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी कीवी टीम, वैभव ने भी की खूब कुटाई, भारत का टी20 सीरीज पर कब्जा
अभिषेक शर्मा
IND vs NZ 3rd T20: वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बदौलत 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
1️⃣9️⃣9️⃣ chased down in 13.2 overs 💥 📸 #TeamIndia take a 3️⃣-0️⃣ lead and seal the series with a run-chase for the ages 👏 🙌 Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #NZvIND https://t.co/pP6zHBmuns
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर