Abhishek Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज 4 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के खास मौके पर मेंटर युवराज सिंह ने उनका एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. युवी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अभिषेक कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं.
उठक-बैठक लगाते नजर आए अभिषेक शर्मा
दरअसल अभिषेक शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर उनके मेंटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें मजेदार अंदाज में विश किया है. युवी ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अभिषेक किसी जिम में ब्लैक ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं और मजेदार अंदाज में उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं.
युवराज सिंह अभिषेक शर्मा को बोला रहे हैं "तू पहली बॉल पर लप्पा नहीं मरेगा" ..🤣
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) September 4, 2026
और टाइम लगा के बैटिंग करेगा" ..🤣
सोच समझ के स्कोर करेगा"
आज अभिषेक शर्मा का जन्मदिन है उनके गुरु युवराज सिंह ने स्पेशल तरीके से शुभकामनाएं दी है
इस समय अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टीम के कप्तान के तौर… pic.twitter.com/M3wSg6E8Kl
यह भी पढ़ें: क्या है वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का लॉंग टर्म प्लान? तैयार किया रोडमैप
युवराज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,’सर अभिषेक, आज आपका जन्मदिन है. क्या शानदार दिन है. आप जैसे इंसान बने हैं, उसके लिए बहुत प्यार, आप अपने आस-पास के लोगों का खयाल रखते हैं, मिल जुलकर रहते हैं और एक लीडर हैं! आगे युवराज ने लिखा आप हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हैं और हर बार और ज़्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं! उम्मीद है कि यह साल आपके लिए ढेर सारे रन और शतक लेकर आए! हमेशा बहुत सारा प्यार.
युवराज ने अभिषेक से लगवाई उठक-बैठक
वायरल वीडियो में युवराज सिंह अभिषेक से बोलते हैं बोल मैं पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारंगा, जिसे अभिषेक दोहराते हैं. इसके बाद युवराज उनसे बोलने को कहते हैं कि मैं पहली बॉल पर लिफ्ट नहीं मारंगा और टाइम लगा के बैटिंग करंगा और सोच समझ के स्कोर करंगा. उठक-बैठक लगाते हुए अभिषेक युवराज की इन बातों को दोहराते नजर आ रहे हैं. बता दें, युवी और अभिषेक का रिश्ता काफी खास है. अभिषेक ने युवराज से ही ट्रेनिंग ली है.
