सेमीफाइनल मैच में गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला, श्रीलंका के खिलाफ जड़ दिए 78 रन

Abhishek Sharma: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने 78 रनों की पारी खेली.
abhishek

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.81 का रहा. इस टूर्नामेंट में यह अभिषेक की दूसरी फिफ्टी रही.

वैभव सूर्यवंशी के साथ जोड़े 80 रन

श्रीलंका ए के खिलाफ इस मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए. टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. नॉकआउट मुकाबले में अभिषेक ने शानदार खेल दिखाते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की तेजतर्रार साझेदारी की. अभिषेक और वैभव के जोड़ी ने मुकाबले के शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरे, जिससे श्रीलंका ए के गेंदबाज बैकफुट पर आ गए.

तिलक वर्मा के साथ भी संभाला मोर्चा

इस मैच में इंडिया ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वह 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव के आउट होने के बाद भी अभिषेक का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. हालांकि, 159 रनों के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा शॉट खेलने की कोशिश में जेनिथ लियानगे को कैच थमा बैठे और 78 रन के निजी स्कोर पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

पाकिस्तान ए के खिलाफ भी गरजा था बल्ला

इससे पहले इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का बल्ला पाकिस्तान ए के खिलाफ भी जमकर गरजा था. उस मैच में उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. हालांकि, उस मैच में भारत को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक के बल्ले से अब तक कुल 2 अर्धशतक निकले हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें