Vistaar NEWS

2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की फजीहत! 2027 वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलना नामुमकिन, अब बचा केवल एक रास्ता

West Indies Cricket Team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

साल 2027 में खेले जाने वाले विश्वकप में दो बार की चैंपियन रही वेस्टइंडीज का डायरेक्ट क्वालिफाई करना नामुमकिन हो गया है. दरअसल अफगानिस्तान की टीम जो अभी आयरलैंड के दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है, उन्होंने सीरीज के दूसरे मुकाबले को 92 रनों से अपने नाम करने के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है.

अफगानिस्तान ने किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करने वाली अब 9वीं टीम बन गई है और अब बची एक पोजीशन के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज में फैसला होना बाकी है. इन दोनों टीमों में से वेस्टइंडीज की स्तिथि थोड़ा खराब नजर आ रही है. बता दें कि साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले जाने वाले साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. जिनमें टॉप 10 टीमों को रैंकिंग के आधार पर 30 सिंतबर तक सीधे विश्वकप की टिकट मिल जाएंगी.

ये टीमें कर गई क्वालीफाई

अफगानिस्तान से पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मेजबान देश होने के नाते ऑटोमैटिक क्वालिफाई कर गए थे. अब बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के क्वालीफाई करने के समीकरणों की बात कर लेते हैं.

क्या हैं एंट्री के समीकरण?

फिलहाल बांग्लादेश अभी 9वीं पोजीशन पर है और यदि उसकी भारत के खिलाफ होने वाली सितंबर में प्रस्तावित वनडे सीरीज नहीं होती है तो उसे वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई मिल जाएगा. दूसरी तरफ अगर ऐसी स्थिति बनती है तो फिर वेस्टइंडीज की टीम तो वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर राउंड में खेलना होगा. इसमें आयरलैंड की टीम का नाम तय हो चुका है जबकि एक टीम वेस्टइंडीज या बांग्लादेश में एक होगी.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्‍त को टीम इंड‍िया खेलेगी 600वां टेस्‍ट मैच, शुभमन गिल की कप्‍तानी में रचा जाएगा इतिहास

Exit mobile version