क्या 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? BCCI के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

2027 World Cup: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.
Rohit Sharma or Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली

2027 World Cup: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. इन सब के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा है कि टीम इंडिया के भविष्य और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की रणनीति से जुड़ी चर्चाओं को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जाएगा.

देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए इंटेरव्यू में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम इंडिया को लेकर लगातार समीक्षा और चर्चा होती रहती है. सेलेक्शन समिति, क्रिकेट समिति, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच नियमित बातचीत होती रहती है. उन्होंने बताया कि टीम से जुड़े सभी फैसले सभी के साथ चर्चा के बाद लिए जाते हैं. यह एक निरंतर प्रक्रिया है.

यह भी पढ़ें: ODI WC 2027 की तारीख का हुआ ऐलान! जानें कब और कहां होगा टूर्नामेंट का आगाज

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट?

इस दौरान जब सैकिया से रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कह दिया कि ऐसी रणनीतिक चर्चाओं को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता. रोहित-विराट के खेलने को लेकर सवाल पर देवजीत सैकिया ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता ऐसी चर्चाओं का मीडिया या जनता के सामने खुलासा करना चाहिए. ये रणनीतिक फैसले हैं और इन पर बोर्डरूम के अंदर चर्चा होनी चाहिए.’ उनके इस बयान ने रोहित और विराट के भविष्य को लेकर और सस्पेंस बढ़ा दिया है.

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर की बात

पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर भी बात की. उन्होंने साफ किया कि बीसीसीआई किसी भी द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भारत सरकार की नीतियों का पालन करता है. हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं हैं. हम सिर्फ क्रिकेट चालने का काम करते हैं. बता दें, राजनीतिक पारिस्थितियों के कारण भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया गया था.

ज़रूर पढ़ें