Vistaar NEWS

आयरलैंड के हाथों भारत की हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक, कहा-अपने कोचिंग स्टाफ में आपको नहीं चाहते

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर

Gautam Gambhir: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत ने 0-2 से सीरीज गंवा दी है और कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. विश्व चैंपियन और टी20 रैंकिंग की नंबर-1 टीम की इस हार के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है. इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आइसलैंड क्रिकेट ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक

दरअसल बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,’हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते. हालांकि, उनमें टैलेंट तो साफ दिखता है. भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देने के लिए सचमुच जबरदस्त काबिलियत की जरूरत होती है.’

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

पहले भी गौतम गंभीर पर तंज कस चुका है आइसलैंड क्रिकेट

बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब आइसलैंड क्रिकेट ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पर कोई तंज कसा हो. इससे पहले जब टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर पहले न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था, तब भी इस बोर्ड ने गंभीर को जमकर ट्रोल किया था. उस समय उन्होंने लिखा था,’हम अपने फैंस को बता दें कि गौतम गंभीर को हमारी नेशनल टीम का कोच बनने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा.’

गंभीर के कार्यकाल में भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया. जिसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया. गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा. साल 2024 में भारत ने करीब 12 साल में पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हारी थी. इस दौरान टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. भारत ने 36 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई टेस्ट हारा.

Exit mobile version