संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा.
Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ संजू अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में मैच की पहली ही गेंद पर दो बार आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

बिना खाता खोले आउट हुए संजू

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. आयरलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे. ये दोनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले ही चलते बने और भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. फैंस को इस मैच में संजू से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पहली ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बरकरार, दूसरे T20 में इन दो खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका

संजू सैमसन के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

अपना विकेट गंवाने के साथ ही संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सैमसन पहली गेंद पर आउट होने वाले इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं. लेकिन, इनमें से किसी भी बल्लेबाज ने दो बार इस शर्मनाक पल का सामना नहीं किया था. संजू सैमसन इस लिस्ट में इकलौते ऐसे भारतीय बन गए हैं, जो दो बार पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

ज़रूर पढ़ें