Ajinkya Rahane: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अब क्रिकेट में ही अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. करीब 18 साल तक क्रिकेट के मैदान में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब रहाणे कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. बता दें, रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे उन्हें कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है.
कमेंट्री में डेब्यू करेंगे अजिंक्य रहाणे
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के दौरान भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कमेंट्री करते नजर आएंगे. बता दें, 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में उन्हें शामिल किया गया है. वह इस सीरीज के दौरान कमेंट्री बॉक्स में अपना डेब्यू करेंगे.
🚨 AJINKYA RAHANE IN COMMENTARY 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 12, 2026
– Ajinkya Rahane will be doing commentary in India Vs Sri Lanka Test series on Sony Network. pic.twitter.com/OPGBXWQHSq
यह भी पढ़ें: कहां देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव प्रसारण
कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने से पहले क्या बोले रहाणे?
कमेंट्री की दुनिया में कदम रखने से पहले भारतीय दिग्गज पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि वह श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. रहाणे ने कहा, ”मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं.
टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित फॉर्मैट है. इतने सालों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब उसी खेल को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रहाणे ने कहा,”मैं अपने अनुभव को साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को टेस्ट मैच के दौरान होने वाले अहम फैसलों, रणनीतियों और महत्वपूर्ण पलों के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं.”
