IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया. बीते दिन 3 अगस्त को दोनों खिलाड़ी मुंबई में नेट्स पर ट्रेनिंग करते दिखे. बता दें, टीम इंडिया के दोनों ओपनर पिछले कुछ दिनों से बांद्रा वेस्ट के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे, जिसे भारत के पूर्व क्रिकेटर जतिन परांजपे चलते हैं. इस प्रैक्टिस के दौरान दोनों खिलाड़ियों का पूरा फोकस स्पिन का सामना करने पर था.
राहुल-जायसवाल को मिला पूर्व सिलेक्टर का साथ
दरअसल भारतीय टीम को आज यानी मंगलवार 4 अगस्त को श्रीलंका दौरे पर रवाना होना है. श्रीलंका दौरे पर रवाना होने के 24 घंटे पहले तक टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने नेट्स में पसीना बहाया. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों को पूर्व सिलेक्टर जतिन परांजपे का साथ मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुश कोटियन जैसे मुंबई के स्पिनरों ने राहुल और जायसवाल को प्रैक्टिस कराई.
India's Test openers, KL Rahul and Yashasvi Jaiswal, were seen training in Mumbai against a group of spinners. https://t.co/CMknh5Anao pic.twitter.com/PjiYJndHJI
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 3, 2026
यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बाइक्स के मालिक हैं MS Dhoni, सबसे महंगी सुपरबाइक की कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
बतौर नेट बॉलर श्रीलंका जाएंगे ये खिलाड़ी
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इस सीरीज में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है, ऐसे में राहुल और जायसवाल ने सभी तरह के स्पिन गेंदबाजों का सामना किया. खास बात यह है कि कोटियन भी टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएंगे. उनके अलावा हर्ष दुबे भी बतौर नेट बॉलर टीम के साथ इस दौरे पर जाएंगे.
WTC 2025-27 का हिस्सा ये सीरीज
भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. इस लिहाज से ये काफी म्हटवपूर्ण मानी जा रही है.
