SL vs IND: रवींद्र जडेजा ने WTC में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर कदम रखते ही रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है. वह WTC के इतिहास में 50 मैच खेलने वाले पहले एशियाई और भारतीय क्रिकेट बन गए हैं.
Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी है. इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और पांच विकेट खोकर 300 रन बनाए.भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के साथ ही टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है. मैदान पर उतरते ही जडेजा ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो अब तक कोई भी भारतीय या एशियाई खिलाड़ी नहीं कर पाया था.

WTC में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 50 मैच खेलने वाले पहले एशियाई और भारतीय क्रिकेट बन गए हैं. दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर ने अपने दमदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में खास मुकाम हासिल कर लिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बाद कोलंबो में भी गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक

WTC में कैसा रहा जडेजा का प्रदर्शन?

37 साल के भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने लगभग हर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. WTC में अब तक खेले गए अपने 50 मैचों में उन्होंने 2675 रन बनाए हैं और 160 विकेट झटके हैं. 2019-21 के साइकिल के दौरान उन्होंने 11 मैचों में 500 रन बनाए और 29 विकेट झटके.

इसके अलावा 2021-23 के चक्र में उन्होंने 13 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 721 रन बनाए और 47 विकेट लिए. WTC के तीसरे चक्र 2023-25 के 15 मैचों में उन्होंने 664 रन बनाए और 55 विकेट झटके. मौजूदा साइकल में वह अब तक 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाने के साथ 29 विकेट लिए हैं.

रवींद्र जडेजा टेस्ट करियर

जडेजा के टेस्ट करियर की बात करें, तो वह बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 91 टेस्ट मैच की 136 पारियों में उन्होंने 4160 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके नाम 28 अर्धशतक और 6 शतक दर्ज हैं. इसके अलावा 91 मैचों की 169 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 352 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनके नाम 15 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें