Vistaar NEWS

IPL से तुलना पर भड़के अहमद, PSL को बताया रिटायर्ड खिलाड़ियों की लीग

Ahmed Shehzad

अहमद शहजाद

PSL: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने पीएसएल को रिटायर्ड खिलाड़ियों की लीग बताया है. अक्सर पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना आईपीएल से की जाती है, लेकिन अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही देश की बोर्ड को आईना दिखाया है. अहमद का मानना है कि पीएसएल, आईपीएल के सामने कुछ नहीं है.

अहमद शहजाद ने PSL को दिखाया आईना

दरअसल हाल ही में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाड़ी राइली रूसो ने आईपीएल को फिल्म, तो वहीं पीएसएल को एक ज्यादा प्रतिस्पर्धी लीग बताया था, जिसपर शहजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का मानना है कि रूसो जैसे खिलाड़ी सिर्फ इसलिए पाकिस्तान सूपएर लीग की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वहां से पैसे मिल रहे है. इसी के साथ उन्होंने बोर्ड की उन नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें पीएसएल छोड़ आईपीएल खेलने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगाया गया है जबकि दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL खेलने आया खिलाड़ी तो PCB को लगी मिर्ची, तेज गेंदबाज पर लगाया 2 साल का बैन

PSL को बताया रिटायर्ड खिलाड़ी की लीग

पाकिस्तान सुपर लीग पर हमला बोलते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि पीएसएल में अब तक सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ी खेलते हैं. इस लीग में सिर्फ वही खिलाड़ी खेलते हैं, जो आईपीएल से रिटायर्ड हो चुके हैं या वहां उन्हें किसी भी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा हो. अपनी बात को आगे बढ़ते हुए अहमद ने कहा कि अगर मौजूदा खिलाड़ियों को मौका मिले तो वह पीएसएल नहीं बल्कि आईपीएल में ही खेलना चुनेंगे. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कितने खिलाड़ियों पर बैन लगाएगा?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा साफ कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ये चीज समझनी चाहिए कि दुनिया का कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो आईपीएल के वित्तीय लाभ और वैश्विक मंच को छोड़कर पाकिस्तान आने के लिए तैयार हो.

Exit mobile version