Vistaar NEWS

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में आकाश दीप ने झटके 5 विकेट, जहीर-इशांत के इस खास क्लब में हुए शामिल

AKASH DEEP

आकाश दीप ने झटके 5 विकेट

Akash Deep: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ आकाश दीप अब न्यूजीलैंड की धरती पर किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में उनके अलावा जहीर खान और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के नाम भी शामिल हैं.

आकाश दीप ने खोला पंजाब

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए इस दौरान आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. यह आकाशदीप के टेस्ट करियर का दूसरा 5-विकेट हॉल है. पहली पारी में आकाश दीप ने 3.10 की इकॉनमी से 31.3 ओवर में गेंदबाजी की और 99 रन देकर 5 विकेट झटके.

जहीर-इशांत के खास क्लब में हुए शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही आकाश दीप न्यूजीलैंड की धरती पर पंजा खोले वाले सिर्फ पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले जहीर खान 4, इशांत शर्मा 3, मदन लाल और जवागल श्रीनाथ 1-1 बार यह कारनामा कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में आकाश दीप का नाम भी जुड़ गया है. आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36 विकेट चटका लिए हैं.

बुमराह के हाथ नहीं लगी सफलता

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक भी सफलता नहीं मिली. उन्होंने पहली पारी में 26 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च किए, लेकिन इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले सके. किसी टेस्ट मैच की पारी में यह सबसे ज्यादा ओवर हैं जब बुमराह को बिना किसी विकेट के वापस लौटना पड़ा.अपने स्पेल के दौरान उन्होंने 6 मेडन ओवर भी फेंके यानी इन 6 ओवरों में बुमराह ने कोई रन नहीं लुटाया.

Exit mobile version