दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए मोहम्मद सिराज, टीम मैनेजमेंट के फैसले पर भड़के हर्षा भोगले

Mohammed Siraj Dropped Second Test: क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है.
SIRAJ

मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने पर सामने आया हर्षा भोगले का रिएक्शन

Mohammed Siraj Dropped Second Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया. क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग इवेलेन एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरे.

उन्होंने इस मैच में प्रसिध कृष्ण की जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को डेब्यू करने का मौका दिया. गिल के इस फैसले ने कई क्रिकेट एक्पर्ट को हैरान कर दिया है. इसी कड़ी में कमेंटेटर हर्षा भोगले और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद सिराज को लगातार बेंच पर बैठाने को लेकर सवाल उठाए हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा सिराज

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें सिर्फ पांचवें वनडे मैच में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला. इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग 11 बाहर रखा गया. उम्मीद थी की क्राइस्टचर्च टेस्ट में सिराज की प्लेइंग इलेवेन में वापसी हो सकती है, लेकिन इस मैच में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया. खास बात यह है कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं. इसके बावजूद लगातार उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा रहा है.

हर्षा भोगले ने किया रिएक्ट

मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने नाराजगी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सिराज अब भारत के छठे रैंक वाले तेज गेंदबाज हैं. मुझे ये बहुत गलत लगता है.इस WTC चक्र में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से, अब भारत के पास केवल जसप्रीत बुमराह के लिए जगह है.’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा उम्मीद है प्लेइंग 11 में चुने गए गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें गेंदबाजी के लिए बेहतरीन परिस्थितियां मिलेंगी, लेकिन उन्हें यह भी पता होगा कि जब उनकी बारी आएगी, तो उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिलेंगे.

WTC 2025-27 चक्र के सबसे सफल भारतीय गेंदाज सिराज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने मौजूदा चक्र में अब तक कुल 43 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा सिराज इस चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ओवरऑल लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उनके आगे साइमन हार्मर, जोश टंग और मिचेल स्टार्क हैं.

सिराज ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद यह पहला मौका है, जब वह किसी पूरी टेस्ट सीरीज में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें