Anaya Bangar Cricket to Golf: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटे आर्यन बांगर ने जेंडर अफार्मिंग सर्जरी करवाई थी. इस सर्जरी के बाद आर्यन लड़के से लड़की बन गए हैं जिसके बाद उनकी नई पहचान अनाया बांगर है. सर्जरी के बाद अनाया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें विमेंस एलीट क्रिकेट में खेलने की मंजूरी दी है. इन सब के बीच अनाया के एक नए सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें वह गोल्फ खेलती नजर आ रही हैं.
गोल्फ खेलती नजर आई अनाया बांगड़
दरअसल, अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्फ ड्राइविंग रेंज पर शॉट लगाती नजर आ रही हैं. अपने इस पिस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,’दिन बिताने का एक नया पसंदीदा तरीका मिल गया’. अनाया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह पूरी तरह गोल्फ के अंदाज में नजर आ रही हैं और क्लब से शॉट खेलने के लिए तैयार हैं. अनाया के इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट कर प्यार लुटाया.
यह भी पढ़ें: क्या कप्तानी ने डाली स्मृति-हरमनप्रीत में दरार? ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गई थी आंच!
क्रिकेट से पुराना नाता
बता दें, अनाया बांगर का क्रिकेट से पुराना नाता है. वह विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना चाहती हैं. सर्जरी से पहले उन्होंने आर्यन के रूप में मुंबई के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला था. इसके बाद 2022 में उन्होंने जेंडर ट्रांजिशन की प्रोसेस शुरू की. मार्च 2026 में उन्होंने जेंडर अफार्मिंग सर्जरी कराई.जिसके बाद उन्हें क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा. एक इंटरव्यू में अनाया ने खुद बताया था कि बचपन से ही क्रिकेट उनकी पहचान का एक महान हिस्सा रहा है और ट्रांजिशन के बाद उनके लिए इस खेल से दूर रहना सबसे कठिन रहा है.
क्रिकेट के मैदान से दूर अनाया बांगर का गोल्फ क्लब थामे यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट से पता चलता है कि गोल्ड उनके लिए खेल के साथ-साथ दिन बिताने का एक नया पसंदीदा शौक बनता जा रहा है.
