जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अनाया बांगर ने किन चुनौतियों का किया सामना, 7 महीने बाद शेयर किया एक्सपीरियंस
Anaya Bangar Surgery Challenges: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराकर अब लड़की बन गए हैं. उनकी नई पहचान अनाया बांगर बन चुकी है. अपनी इस नई पहचान को लेकर अनाया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.अब सर्जरी कराने के करीब 7 महीने बाद अनाया ने अपना अनुभव शेयर किया है और बताया की रिकवरी के दौरान उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर बताया की सर्जरी के बाद उनके शरीर में काफी हार्मोनल चेंजेस हुए. इस बदलाव को समझना उनके लिए एक नया अनुभव रहा.
सर्जरी के कई महीने बाद भी अनाया बांगर को कभी-कभी बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है. रिकवरी के डरान आराम और गहरी नींद उनके सफर का अहम हिस्सा रहीं.
सर्जरी कराने के बाद शुरुआती महीनों में अनाया को हर दिन घंटों तक दर्दनाक मेडिकल रिकवरी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा.
सर्जरी के एक महीने बाद अनाया को यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) की समस्या का सामना करना पड़ा.
अनाया के मुताबिक सर्जरी के बाद उन्हें दोबारा एडोलसेन्स से गुजरने जैसा अनुभव रहा. कई बार उन्हें इमोशन्स पहले से ज्यादा महसूस होते हैं.
सर्जरी के बाद अनाया को अपने शरीर को महसूस करने का तरीका कुछ अलग लगा. कभी-कभी उन्हें नसों में झनझनाहट जैसा महसूस होता है.