Vistaar NEWS

मैदान पर जल्‍द क्र‍िकेट खेलती नजर आएंगी अनाया बांगर, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से मिली मंजूरी

Anaya Bangar

अनाया बांगर

Anaya Bangar: भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाली हैं. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कम्युनिटी क्रिकेट खेलने को लेकर हरी झंडी मिल गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि अनाया मार्च 2027 से देश के एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए योग्य होंगी. ता दें, अनाया पहले लड़का थीं और सर्जरी कराकर वह लड़की बनी हैं. उन्होंने इसी साल जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी.

अनाया बांगर ने क्या कहा?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले ने अनाया बांगर के लिए महिला बिग बैश लीग में जगह बनाने का एक रास्ता खोल दिया है. बॉम्बे टाइम्स से एक खास बातचीत में अनाया ने इसे एक बेहद इमोशनल पल बताया. इसी के साथ उन्होंने यह बताया कि उन्हें डर था कि जेंडर ट्रांजिशन के बाद कही उनका क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म न हो जाए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी पर अनाया ने कहा, ”मैं अब मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग खेलने के लिए योग्य हूं. यह मेरे लिए भटू भावुक पल है क्योंकि एक समय मुझे ऐसा लगा था कि मैंने सच में क्रिकेट को हमेशा के लिए खो दिया है.”

यह भी पढ़ें: लड़का से लड़की बनने के बाद क्या क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगी अनाया बांगर? इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाया सस्पेंस

खेल से दूर होना सबसे कठिन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनाया मे कहा कि बचपन से ही क्रिकेट मेरी पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है और ट्रांजिशन के बाद खेल से दूर रहना मेरे लिए सबसे कठिन अनुभवों में से एक रहा है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी महिला लीग में शामिल होने के बारे में नहीं है, बल्कि यह उस खेल में वापस लौटने का जरिया है जिससे मैं बेहद प्यार करती हूं.

प्रदर्शन के दमपर बनानी होगी जगह

अनाया ने साफ किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सिर्फ एलीट क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी है, टीम में उन्हें जगह अपने प्रदर्शन के दम पर ही बनानी होगी. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कड़ी ट्रेनिंग करनी होगी, खेलना होगा, प्रदर्शन करना होगा और इस मौके को खुद हासिल करना होगा.

Exit mobile version