Arshdeep Singh: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आयरलैंड के जोश लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साल 2026 के अपने 30वें मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज ने 39वां विकेट लेकर जोश लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी की.
अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
साल 2026 में अर्शदीप सिंह ने अपने 30वें मुकाबले में टिम साइफर्ट को अपना 39वां शिकार बनाया. इसी के साथ वह अब फुल-मेंबर देशों की ओर से एक कैलेंडर ईयर में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप ने आयरलैंड के जोश लिटिल की बराबरी कर ली है. आईसीसी के फुल मेम्बर देशों में, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जोश लिटिल के नाम दर्ज था. अब अर्शदीप ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
Arshdeep Singh will become the highest wicket taker and highest run scorer (with the ball) at the end of his T20I career🥵 https://t.co/fW65QRCw36
— Dinda Academy (@academy_dinda) October 27, 2026
यह भी पढ़ें: T20I में भारत ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 6 ओवर में कूट दिए 118 रन
पूरे किए 149 विकेट
वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को आउट कर अपने टी20 करियर के 149 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक खेले गए 102 मैचों की 98 पारियों में 149 विकेट लिए हैं. जिसमें 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. कीवी टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में अर्शदीप ने 1 विकेट झटका था. दूसरे टी20 में उन्हें 2 सफलता मिली. जबकि तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की.
