Vistaar NEWS

Asian Games 2026: 7 छक्के, 3 चौके…अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, तोड़ा अपना ही पुराना रिकॉर्ड

Abhishek sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Fifty: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इस मुकाबले में अभिषेक ने 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. फिफ्टी जड़ने के साथ ही अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना ही एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

दरअसल इससे पहले अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज की यह सबसे तेज फिफ्टी है.

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी

गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलकर पाकिस्तान के खिलाफ अपना पुराना बदला पूरा कर लिया है. इसी साल 15 फरवरी को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. उस मैच में सलमान आगा ने उन्हें आउट कर दिया था. लेकिन अब एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाक गेंदबाजों को करार जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, विमेंस टीम ने भी सिल्वर पर किया कब्जा

बनाया सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ अपनी विस्फोटक पारी के दौरान अभिषेक ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.इस साल अभिषेक ने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 104 छक्के जड़ दिए हैं. वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

युवराज सिंह की बराबरी

भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है. उन्होंने 2012 में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में 7 छक्के जड़े थे. अब अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 7 छक्के लगाकर अपने मेंटर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है.

Exit mobile version