IND vs PAK Asian Games Final: एशियाई गेम्स 2026 के मुकाबले चल रहे हैं, जिसमें आज वो मैच हो रहा है, जिसका हर किसी को इंतजार रहता है. एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में
फाइनल में पहुंचने से पहले इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को तो वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. ठीक पहले की तरह इस बार भी कप्तान श्रेयस ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था.
कैसी है दोनों की प्लेइंग-XI
इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.
इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग अपडेट करते रहें…
भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 51 रन की नाबाद पारी खेली. पाकिस्तान को अब जीत के लिए 212 रन बनाने होंगे.
भारत का स्कोर 200 के पार
तिलक वर्मा ने शानदार छक्का जड़कर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है. वहीं, शिवम दुबे 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
तिलक-शिवम की जोड़ी ने सईम अयूब की जमकर धुनाई
19वें ओवर में शिवम दुबे और तिलक वर्मा की जोड़ी ने सईम अयूब की जमकर धुनाई की. दोनों इस इस ओवर में 23 रन लूट लिए हैं.
तिलक वर्मा-शिवम दुबे के बीच 50 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अब तक 26 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है. तिलवर 30 और दुबे 27 रन बनाकर क्रीज बन जमे हुए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 18 गेंदों में 20 रन बनाकर अराफात मिन्हास की गेंद पर आउट हो गए हैं. ईशान के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं.
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120-3
11 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 15 और ईशान किशन 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
तूफानी पारी खेलकर अभिषेक शर्मा आउट
पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं. उन्होंने 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली.
अभिषेक शर्मा का आया तूफान
पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा संजू सैमसन महज 2 रन बनाकर अहमद दानियाल की गेंद पर आउट हो गए हैं. वहीं अभिषके शर्मा पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी स्पिनर्स की धुनाई कर रहे हैं.
भारत ने पहले ओवर में बनाए 4 रन
भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच के पहले ओवर में भारतीय ओपनर्स ने 4 रन बनाए. पहले ओवर में ओपनर्स बाउंड्री लगाने में सफल नहीं हो पाए.
भारत ही जीतेगा मैच- फैंस
भारतीय फैन निशांत ने मैच से पहले कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सभी वर्ल्ड कप मैचों में भारत का ही पलड़ा भारी रहा है. आज वैभव सूर्यवंशी शानदार खेलेगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह कोई नया रिकॉर्ड बनाएया. आज हर हाल में भारत ही जीतेगा.
#watch | Nagoya, Japan | Indian cricket team fan Nishant says, “I’m rooting for India; It has always been India in all of the World Cup matches against Pakistan. I’m also rooting for Vaibhav Sooryavanshi, looking forward to him potentially setting a new record. So yes, India will… https://t.co/sZ24H0HYFn pic.twitter.com/bbALAuczSM
— ANI (@ANI) October 3, 2026
भारत ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहलगाम हमले के बाद से जारी हाथ न मिलाने का सिलसिला एशियन गेम्स में भी जारी रहा. टॉस के बाद भारत ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है.
