India vs Pakistan Live: अभिषेक शर्मा 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट, भारत का स्कोर 100 के पार

India vs Pakistan 2026: एशि‍यन गेम्स 2026 में गोल्‍ड के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है, जिसमें भारत पहले बैटिंग करने वाला है. यह मुकाबला न‍िश‍िन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हो रहा है.
India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK Asian Games Final: एशियाई गेम्स 2026 के मुकाबले चल रहे हैं, जिसमें आज वो मैच हो रहा है, जिसका हर किसी को इंतजार रहता है. एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है.

फाइनल में पहुंचने से पहले इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को तो वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. यह मुकाबला न‍िश‍िन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. ठीक पहले की तरह इस बार भी कप्तान श्रेयस ने पाकिस्‍तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है. पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था.  

कैसी है दोनों की प्लेइंग-XI

इंड‍िया: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम.

इंड‍िया-पाकिस्‍तान मैच से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्‍लॉग अपडेट करते रहें…

ज़रूर पढ़ें