Vistaar NEWS

जम्मू- कश्मीर के इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने रिप्लेसमेंट के तौर पर किया शामिल

Auqib Nabi

आकिब नबी

Auqib Nabi: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने शुरुआती तीन मैचों के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया है. स्टार तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.

जम्मू- कश्मीर के गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री

दरअसल 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. बता दें, नबी इससे पहले केवल आखिरी दो मैचों के लिए चुने गए थे. लेकिन, अब बोर्ड ने उन्हें शुरुआती तीन मैचों के लिए भी टीम का हिस्सा बना लिया है.

रिप्लेसमेंट के तौर पर हुए शामिल

भारत की वनडे स्क्वॉड में बीसीसीआई ने यह बदलाव तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा के बाहर होने के बाद किया है. बोर्ड ने आकिब नबी को प्रसिध के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है. प्रसिध इन दिनों हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और वह वनडे सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है.

वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वॉड

पहले तीन वनडे मैच के लिए: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी.

आखिरी दो वनडे मैच के लिए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [डब्ल्यूके], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना टीम इंडिया को पड़ा भारी? टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठ रहे सवाल

Exit mobile version