IND VS NZ 1ST TEST: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने बनाए 159 रन, राहुल-जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी

IND VS NZ 1ST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 1 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं.
IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच

IND VS NZ 1ST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम 368 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं. जबरदस्त लय में नजर आ रहे यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर और हो गए. जबकि केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशसवी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें