Vistaar NEWS

IND vs ENG: 4 साल बाद वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच बने अक्षर पटेल, 4 विकेट और 57 रन के साथ रचा इतिहास

Axar Patel

अक्षर पटेल (Photo-BCCI)

Axar Patel: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने पहले गेंद से इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ी और 4 अहम विकेट लिए फिर मुश्किल वक्त में उन्होंने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चार साल बाद अक्षर वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

4 साल बाद वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच बने अक्षर पटेल

32 वर्षीय भारतीय स्टार ऑलराउंडर चार साल बाद प्लेयर ऑफ द मैच मैच बने हैं. इससे पहले 2022 में वेस्टइंडीज क खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उस मैच में अक्षर ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन कर भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उस मैच में अक्षर ने मुश्किल वक्त में 35 गेंदों में शानदार 64 रन की नाबाद पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे में नहीं चला रोहित-विराट का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

इंग्लैंड के खिलाफ किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय दबाव में थी. कप्तान शुभमन गिल अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी सस्ते में आउट हो गए. ऐसे में मुश्किल समय ने अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला. इस मैच में अक्षर ने 52 गेंदों पर 57 रन की नाबाद पारी खेली और वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. इस मैच में बापू ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 9.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 62 रन देकर 4 विकेट लिए.

इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के साथ अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया है. वह अब इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मैट टेस्ट, टी20 और वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं. इसी के साथ वह इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 4 विकेट लेने के साथ अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

Exit mobile version