ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में शामिल होने वाले बने इकलौते भारतीय

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 15 जुलाई को ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने लंबी छलांग लगाई है.
Axar Patel

अक्षर पटेल

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार 15 जुलाई को ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने लंबी छलांग लगाई है. बीते दिन मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें वनडे रैंकिंग में मिला. इसी के साथ अक्षर वनडे क्रिकेट की ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं.

वनडे रैंकिंग में अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने तीन पायदान की लंबी छलांग लगाई है. अक्षर अब 213 रेटिंग के साथ नौवें पायदान पर है. टॉप-10 ऑलराउंडर की लिस्ट में अक्षर इकलौते भारतीय है. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 316 रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज 260 रेटिंग के साथ मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने जीत के बाद शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, VIDEO हो गया वायरल

नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब शुभमन गिल

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने के करीब हैं. गिल फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल टॉप पर बने हुए हैं. हालांकि, मिचेल और गिल के पॉइंट्स में ज्यादा अंतर नहीं हैं. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिचेल के 814 रेटिंग पॉइंट्स हैं, वहीं शुभमन गिल के 803 रेटिंग पॉइंट हैं. गिल मिचेल से सिर्फ 11 पॉइंट पीछे हैं. ऐसे में गिल के पास नंबर-1 बनने का शानदार मौका है.

गेंदबाजों की रैंकिंग में कौन टॉप पर?

वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान है. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के अबरार अहमद है. तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज बने हुए हैं. वहीं, चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और पांचवें नंबर पर श्रीलंका के महिश तिक्षणा काबिज हैं.

ज़रूर पढ़ें