PSL खिताब जीतने के बाद भी ट्रोल हुए बाबर आजम, फैंस ने बताया ‘रोहित शर्मा की सस्ती कॉपी’

Babar Azam: बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है.
Babar Azam

बाबर आजम

Babar Azam: बाबर आजम की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है. हालांकि जीत के बावजूद बाबर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं. आमतौर पर ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ी जहां तारीफ बटोरते हैं. वहीं बाबर के साथ इसका उल्टा देखने को मिला. उनके सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

फैंस ने बताया रोहित की सस्ती कॉपी

दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल जीतने के बाद कप्तान बाबर आजम ने खास अंदाज में ट्रॉफी सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक चर्चित ट्रॉफी सेलिब्रेशन से करने लगे हैं. कुछ लोगों ने, तो बाबर के इस सेलिब्रेशन को रोहित शर्मा की ‘सस्ती कॉपी’ बता कर जमकर ट्रोल किया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद भी मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, जानें क्या है समीकरण

मीम्स की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर बाबर के ट्रॉफी सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आते ही मीम्स की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने इसे महज एक संयोग बताया, तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें रोहित शर्मा की कॉपी करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

PSL 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 588 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं. हालांकि, खिताबी मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

ज़रूर पढ़ें