IPL 2026 के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को लेकर उगला जहर, कहा- उनके सभी गेंदबाजों से नफरत…

Hassan Nawaz: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट जगत से एक नया विवाद सामने आ गया है. पाकिस्तान युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर जहर उगला है.
Hassan Nawaz

हसन नवाज

Hassan Nawaz: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट जगत से एक नया विवाद सामने आ गया है. पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हसन नवाज का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय गेंदबाजों को लेकर हसन नवाज ने उगला जहर

दरअसल हाल ही में पाकिस्तान बल्लेबाज हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर जहर उगला हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज से पत्रकार ने पूछा कि, क्या दुनिया में कोई ऐसा तेज गेंदबाज है, जिस पर आपका रन मारने का बहुत मन हो. इसपर जवाब देते हुए नवाज ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए सोचता हूं कि उन्हें मारना है. उन्होंने आगे कहा कि उनके हर एक गेंदबाज से नफरत है. आगे कभी मौका मिला, तो कोशिश करेंगे. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL Lowest score in powerplay: दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, बनाया आईपीएल इतिहास के पावरप्ले का सबसे छोटा स्कोर

फिर दी सफाई

हालांकि आगे सफाई देते हुए युवा बल्लेबाज ने कहा कि मैच की स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी पड़ती है और किसी एक गेंदबाज को निशाना बनाना मुश्किल है. उन्होंने कहा सन कुछ मैच की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर प्रति ओवर रन रेट 10,12 या 15 चाहिए हो, तो फिर गेंदबाज कोई भी हो, आप रन बनाने का प्रयास करते हैं.

कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर

23 वर्षीय पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक कुल 4 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं. 4 वनडे में उन्होंने कुल 113 रन बनाए हैं. वहीं टी20 में उनके बल्ले से 457 रन निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक दर्ज है.

ज़रूर पढ़ें