Vistaar NEWS

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिगाड़ा WTC फाइनल का समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन

Bangladesh Test Team

बांग्लादेश टेस्ट टीम

WTC 2025-27: डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में हुआ है. वहीं, भारत की टेंशन बढ़ गई है.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को हुआ फायदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में भी हुआ है. इस जीत के बाद बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 58.33 से बढ़कर 66.667 हो गया है. बता दें, पांच मुकाबलों में तीसरी जीत के साथ बांग्लादेश चौथे पायदान पर बना हुआ है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को इस हार से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता डार्विन टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में रौंदा

ऑस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार बड़ा झटका साबित हुई है. घरेलू मैदान पर मिली हार के कारण कंगारू टीम के अंक प्रतिशत में गिरावट हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 87.50 से गिरकर 77.77 रह गया. हालांकि वह अभी भी टॉप पर बनी हुई है. लेकिन दूसरे नंबर पर मौजूद डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 75.00 है. यानी दोनों के बीच काफी कम अंतर हो गया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खतरे में है.

क्या है भारत की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के ताजा पॉइंट्स टेबल में भारत 48.15 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है. अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपने सभी आगामी टेस्ट मैच जीतना होगा. भारत इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है. इसके बाद उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Exit mobile version