Vistaar NEWS

भारतीय क्रिकेट में होने वाला है बड़ा बदलाव, नए नियम लागू करेगा BCCI, यहां देखें पूरी लिस्ट

BCCI

बीसीसीआई

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में कई बड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है. बीसीसीआई ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की ओर से प्रस्तावित क्रिकेट के नए नियमों को घरेलू टूर्नामेंटों में लागू करने का फैसला किया है. बता दें, ये नए नियम रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी समेत अन्य घरेलू टूर्नामेंट में लागू होंगे.

घरेलू क्रिकेट में इन नियमों को लागू करेगा BCCI

बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिन का आखिरी ओवर पूरा करना जरूरी होगा. दिन के आखिरी ओवर में अगर विकेट गिर गया तो खेल वहीं नहीं रुकेगा. बल्कि गेंदबाज को वो ओवर पूरा करना होगा. नए बल्लेबाज को दिन के आखिरी ओवर के आखिरी गेंद तक खेलना होगा. इसके अलावा वनडे क्रिकेट के नियमों में भी अहम बदलाव किया गया है. ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच को मैदान में एंट्री करने की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया का ‘डेब्यू हब’ बना जिम्बाब्वे, 22 भारतीय खिलाड़ियों ने यहीं खेला अपना पहला T20I मैच

बल्लेबाजों द्वारा कम रन लेने पर लागू होगा ये नियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बल्लेबाजों द्वारा जानबूझकर कम रन लेने की स्थिति को लेकर भी नया नियम लागू किया है. अगर अंपायर को लगता है कि बलेलबाजों ने जानबूझकर कम रन लिए तो ऐसे में फील्डिंग कप्तान यह फैसला कर सकेगा कि अगली गेंद का सामना कौन सा बल्लेबाज करेगा. इसके अलावा डेड बॉल के नियम में भी बदलाव किया गया है. अहले बॉल डेड तभी मानी जाती थी, जब वह गेंदबाज या विकेटकीपर के पास होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब अगर बॉल किसी फील्डर के हाथ में है या वो जमीन पर गिरी हुई है तो वो डेड मानी जाएगी.

लेग साइड वाइड के लिए जारी होगी गाइडलाइंस

इसके अलावा वनडे और टी20 मैचों में लेग साइड वाइड के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएंगी. गेंद फेंके जाने के वक्त सभी फील्डर्स का बाउंड्री के अंदर होना जरूरी होगा. वहीं, रन-अप के दौरान दस्ताने आगे रखने पर अब विकेटकीपर पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा.

Exit mobile version