Ind vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ODI में गिल के साथ अय्यर भी कप्तान, शमी को जगह नहीं
भारतीय टीम
India vs New Zealand squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी. यहां पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी है. इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान पहले कर दिया गया था, जिसके बाद अब वनडे और टेस्ट स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं आखिरी दो मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर कों कप्तानी की कमान सौंपी गई है.
साथ ही पहले तीन वनडे मैचों के लिए उन्हें उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है.
पहले तीन वनडे के लिए चुनी गई भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव
चौथा और पांचवां वनडे भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
वनडे सीरीज के रोमांच के बाद खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी शुभमन गिल को ही मुख्य कप्तान चुना गया है.
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
शमी की इस बार भी नहीं हई वापसी
गौरतलब है कि, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है. शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि केएल राहुल उप-कप्तान हैं. वहीं बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप की एक साल से अधिक समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हो गई गलती