Bhuvneshwar Kumar Powerplay Record: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है. करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवी ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के पूर्व गेंदबाज टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भुवी अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास
दरअसल क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच से टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहले ही ओवर में 3 डॉट गेंदे समेत कुल 4 रन दिए, जिसमें एक भी बाउंड्री शामिल नहीं थी. भुवी अब फुल मेंबर टीमों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंदे फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में अब उनके नाम 680 डॉट गेंदों का रिकॉर्ड दर्ज है. हालांकि, रनों और विकटों के लिहाज से भुवी की वापसी फीकी साबित हुई.
🚨 Bowlers With the Most Dot Balls in T20I Powerplays 🚨 (#INDvsNZ) ⦿ 680 : Bhuvneshwar ⦿ 679 : Tim Southee…..seee more https://t.co/SKBFcDuFnI
— DAVID (@1DAVID92) October 22, 2026
यह भी पढ़ें: पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने दिखाई फुटबॉल स्किल, बेवन जैकब्स को किया रन आउट, Video
तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है. साउदी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में पावरप्ले में 679 डॉट गेंदे डाली थी. इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. अर्शदीप के नाम 576 डॉट गेंदे दर्ज हैं. वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. वहीं, 569 डॉट बॉल के साथ बुमराह सातवें पायदान पर हैं.
कमबैक मैच में कैसा रहा भुवी का प्रदर्शन
4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में महंगे साबित हुए. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट निकाले 49 रन दे डाले, जिसमें 2 नोबॉल भी शामिल रही.
