Hong Kong Sixes 2026: भारतीय टीम के कप्तान बने भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या को भी मिली जगह

Bhuvneshwar Kumar India Captain: हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गईं हैं.
Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar India Captain: हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गईं हैं. वहीं, क्रुणाल पंड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है. हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट 30 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर तक खेला जाएगा. बता दें, Hong Kong Sixes टूर्नामेंट में कुल 12 इंटरनेशनल टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीम शामिल हैं.

क्या है Hong Kong Sixes टूर्नामेंट

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की बात करें तो यह एक इंटरनेशनल छह सदस्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट है. पहली बार यह टूर्नामेंट 1992 में खेला गया था. इस टूर्नामेंट में हर टीम में सिर्फ 6 खिलाड़ी होते हैं. विकेटकीपर और गेंदबाज को छोड़कर मैदान पर केवल 4 फील्डर ही मौजद होते हैं. इसके अलावा यह टूर्नामेंट 5 या 6-6 ओवर का ही होता है. विकेटकीपर को छोड़कर टीम के हर खिलाड़ी को 1-1 ओवर गेंदबाजी करनी होती है. हांगकांग सिक्सेस में मैच बेहद तेज गति से खेले जाते हैं और एक मैच लगभग 45 मिनट का होता है.

यह भी पढ़ें: वनडे के बाद अब T20 सीरीज में होगी भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर, जानिए पूरा शेड्यूल

भुवनेश्वर कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. भुवी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर वह भारतीय जर्सी में नजर आएंगे. भुवनेश्वर के अलावा इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, नीतीश राणा, टी. नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी को मौका दिया गया है.

क्या हैं Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के नियम

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के नियम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में वाइड या नो बॉल पत एक्स्ट्रा रन मिलता है. वहीं नो बॉल होने पर फ्री हिट नहीं मिलती. 2024 से अब तक इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेती हैं जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा जाता है. हर ग्रुप में तीन टीमें होती हैं. टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलती हैं और फिर टॉप 2 टीमें नॉक आउट राउंड में पहुंचती हैं.

ज़रूर पढ़ें